पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • वाराणसी में ब्रिज हादसे से उदयपुर में खौफ व्यापारी बोले यहां भी हो सकता है ऐसा

वाराणसी में ब्रिज हादसे से उदयपुर में खौफ व्यापारी बोले- यहां भी हो सकता है ऐसा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसभा क्षेत्र में मंगलवार को हुए ब्रिज हादसे से उदयपुर के व्यापारियों में खौफ पैदा हो गया है। वहां निर्माणाधीन ब्रिज गिर गया। उदयपुर के व्यापारियों का कहना है कि जब पूरी अनुमति के साथ बनाया जा रहा ब्रिज वाराणसी में गिर सकता है तो उदयपुर में सभी कंसल्टेंसी के एलिवेटेड रोड निर्माण को गैरजरूरी और तकनीकी रूप से अनावश्यक बताए जाने के बावजूद बनाया जा रहा एलिवेटेड रोड ब्रिज क्यों नहीं गिर सकता है।

ग्लास व्यापारी ओम प्रकाश परियानी का कहना है कि शहर में एलिवेटेड रोड को कंसल्टेंसी और एक्सपर्ट्स दोनों नकार चुके हैं। ऐसे में एलिवेटेड ब्रिज भी अगर गिरता है तो कौन जिम्मेदार होगा। व्यापारियों का यह भी कहना है कि एलिवेटेड रोड बनने के दौरान अगर कोई हादसा होता है तो उसकी जिम्मेदारी किस विभाग की होगी, यह भी अब तक स्पष्ट नहीं किया गया है। गौरतलब है कि शहर में उदियापोल से कोर्ट चौराहे तक 129 करोड़ की लागत से 1. 6 किलोमीटर लम्बा एलिवेटेड रोड बनाया जाना प्रस्तावित है। साथ ही एनएचआई सहित उदयपुर प्रशासन ने जमीन अवाप्ति की कार्रवाई भी शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...