पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • बिना तबादला सूची एक हफ्ते बाद लौटे डीईओ, अब डीडी को जयपुर बुलाया

बिना तबादला सूची एक हफ्ते बाद लौटे डीईओ, अब डीडी को जयपुर बुलाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर | प्रदेश के हजारों शिक्षकों को गृह जिले में तबादले का इंतजार है। इसे लेकर जयपुर में एक माह से शिक्षा अधिकारियों को बुलाकर सूची बनवाई जा रही है और 15 मई तक पहली सूची जारी हो सकती है। इस बीच जयपुर से एक सप्ताह बाद डीईओ-प्रारंभिक रामकृष्ण गर्ग बिना तबादला सूची के उदयपुर लौट आए हैं। शिक्षा राज्य मंत्री ने प्रारंभिक शिक्षा के सभी डीईओ को जयपुर बुलाया था। सूची तैयार कराने आए डीईओ और मातहतों के मोबाइल फोन उपयोग पर प्रतिबंध है। हालांकि अब वे लौट रहे हैं। अब माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक भरत मेहता को सूचनाओं के साथ बुलाया गया है। पहले ग्रेड थर्ड और ग्रेड सेकंड शिक्षकों के तबादले होंगे। फिर अन्य पदों के तबादले किए जाएंगे।

मंत्रियों की अभिशंसा पर हो रहा संशोधन : बताया जा रहा है कि कभी मंत्री तो कभी मुख्यमंत्री की अभिशंसा से आने वालों नामों पर सूची में संशोधन जारी है। इस बार सरकार ने अंतरजिला तबादलों की छूट दी है। ऐसे में बरसों से गृह जिले में आने का इंतजार कर रहे शिक्षकों का जनप्रतिनिधियों पर भारी दबाव है। शिक्षकों का मानना है कि वे अभी गृह जिले में लौटे तो मौका नहीं मिलेगा।

एक हजार से ज्यादा डिजायर

उदयपुर मंडल में शिक्षकों को एक हजार से ज्यादा डिजायर आ चुकी है। शिक्षकों ने अपने गृह जिले में जाने के लिए प्रधान, विधायक, मंत्रियों तक से अभिशंसा कराई है। इन दिनों स्कूलों में अवकाश है और शिक्षकों में सिर्फ तबादले को लेकर चर्चा है।

खबरें और भी हैं...