न्याय आपके द्वार : आज 14 पंचायत में लगेंगे शिविर
उदयपुर | न्याय आपके द्वार अभियान के तहत बुधवार को 14 पंचायतों में शिविर लगेंगे। कलेक्टर बिष्णुचरण मल्लिक ने बताया कि बड़गांव के कविता व थूर, मावली के सिन्दु, वल्लभनगर के बांसड़ा, लसाड़िया के बलीचा, सलूंबर के खरका व काट, सराड़ा के कुण्डा व कालीघाटी, खेरवाड़ा के कारछा, कोटड़ा के सावन का क्यारा व मेड़ी तथा झाड़ोल के कवेल व धरावण में शिविर लगेंगे।