सांभर शिकार मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
उदयपुर | रावली टाडगढ़ अभयारण्य में सांभर के शिकार पर वन विभाग की टीम ने फरार तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सीसीएफ वाइल्ड लाइफ राहुल भटनागर ने बताया कि मालातों की बेर निवासी आरोपी नैना राम पुत्र नाथू राम, भोपाल सिंह पुत्र हजारी सिंह व हरमेंद्र सिंह पुत्र भोपाल सिंह को गिरफ्तार किया है।