युवक तीन दिन से लापता
उदयपुर | 12 मई की रात को टाउन हॉल में भजन संध्या में पहुंचा दुर्गाशंकर सालवी लापता है। धोली बावड़ी निवासी धनराज पुत्र पोखर सालवी ने धानमंडी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया कि परिवार के सदस्य भजन संध्या में गए थे। रात करीब 11 बजे दुर्गाशंकर अकेला निकला कहीं निकल गया। देर रात सभी सदस्य घर लौट आए, लेकिन दुर्गाशंकर नहीं आया। रिश्तेदारों और दोस्तों से पूछताछ की लेकिन पता नहीं चला।