पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • दो दिन में दूसरा हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार देसी कट्‌टा और दो कारतूस भी बरामद

दो दिन में दूसरा हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार देसी कट्‌टा और दो कारतूस भी बरामद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर | भूपालपुरा थाना पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए बंशी पान चौराहे से अंबामाताा थाने के हिस्ट्रीशीटर अंबामात गरीब नवाज कॉलोनी निवासी जावेद खान उर्फ कालिया पुत्र सलीम खान (32) को गिरफ्तार किया है। जावेद की तलाशी में उसकी पेंट की जेब से देसी कट्टा और दो कारतूस बरामद हुए। शहर में आजम गैंग के एक्टिव होते ही पुलिस की दूसरे दिन यह बड़ी कार्रवाई हुई है। इससे पहले सोमवार को पुलिस ने आजम के भतीजे धानमंडी थाने के हिस्ट्रीशीटर दानिश खान को गिरफ्तार किया था जिससे भी देसी कट्टा और कारतूस बरामद हुए थे। दोनों के खिलाफ संबंधित थानों में हत्या का प्रयास, लूट, फिरौती जैसे मामले दर्ज है। हालांकि पुलिस को शहर में आए दिन फायरिंग और फिरौती मांगने की वारदाते करने वाले इमरान कुंजड़ा को पकड़ने में अब तक कामयाब नहीं मिली है। पुलिस का कहना है कि दानिश खान के साथ ही जावेद को भी असलम दांतला ने ही हथियार उपलब्ध कराए हैं। अब पुलिस असलम दांतला को गिरफ्तार करने के प्रयास में लगी हुई है।

इसलिए दिया हथियार

दो माह पहले इमरान कुंजड़ा और साथ ही सद्दाम कांकरोली ने गांधीनगर स्थित जावेद के घर के सामने उत्पात मचाया था। फायरिंग की थी और बियर की बोतल फेंककर फरार हो गए थे। कुंजड़ा जिस कार से आया था पुलिस ने उसे जब्त किया लेकिन वह दोनों फरार हो गए थे। इसके बाद इमरान के साथियों ने इकबाल वाइपर की हत्या करने के लिए फायरिंग की थी जिसमें दो व्यक्ति घायल हुए थे। दोनों वारदाते होने के कारण असलम दांतला ने इमरान की हत्या करने के लिए हथियार उपलब्ध कराए थे।

खबरें और भी हैं...