पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • दिव्यांगों को आज लगाए जाएंगे अमेरिका से मंगवाए कृत्रिम हाथ

दिव्यांगों को आज लगाए जाएंगे अमेरिका से मंगवाए कृत्रिम हाथ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर | रोटरी क्लब उदयपुर एलीट का तीसरा निशुल्क कृत्रिम हाथ शिविर रविवार को सुबह 10 बजे होटल गोरबंध, उदियापोल में लगेगा। क्लब अध्यक्ष कमलेश तलेसरा ने बताया कि शिविर में अमेरिका से मंगवाए गए कृत्रिम हाथ ऐसे दिव्यांगों को लगाए जाएंगे, जिनके हाथ कोहनी से नीचे कटे हुए हैं। शिविर संयोजक मनीष गलूंडिया ने बताया कि ये कृत्रिम हाथ वजन में हल्के है, लेकिन उपयोग में मजबूत और सरल हैं। जिनसे कप, चम्मच, पेन आदि आसानी से उठाया जा सकता है। थोड़े अभ्यास के बाद लिख भी सकते हैं। ये हाथ आसानी से लगाए और निकाले जा सकते हैं।

खबरें और भी हैं...