पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • एमपीयूएटी: बॉम बैठक में पेंशनर्स के लिए घोषणाएं

एमपीयूएटी: बॉम बैठक में पेंशनर्स के लिए घोषणाएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एमपीयूएटी के प्रबंध मंडल की 49वीं बैठक शनिवार को विश्वविद्यालय के कुलपति सचिवालय में हुई। बैठक में 12 मई को हुई 51वीं अकादमिक परिषद की बैठक में ली गई अनुशंसाओं का अनुमोदन किया गया। वित्त समिति की अनुशंसा पर विश्वविद्यालय के पेंशनर्स को गंभीर रोगों के उपचार में सुविधा देते हुए कैंसर, गुर्दे खराब होने और गुर्दों के गंभीर रोग की अवस्था में उपचार की वार्षिक वित्तीय सीमा बढ़ाकर 1 लाख रुपए की गई। कॅरियर एडवांसमेंट योजना के तहत 74 सहायक प्राध्यापकों को स्टेज-1 से स्टेज-2, 58 सहायक प्राध्यापकों को स्टेज-1 से स्टेज-2 में पदोन्नत किया गया है। इसके साथ 13 सहायक प्राध्यापकों को सह-प्राध्यापक के पद पर, 30 सह-प्राध्यापकों को प्राध्यापक के पद पर पदोन्नति दी गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि हर साल 31 दिसम्बर तक पात्रता रखने वाले सहायक प्राध्यापक और सह-प्राध्यापकों के लिए जनवरी माह में शिक्षक पदोन्नति योजना (सीएएस) का आयोजन होगा। इसके साथ 2017-18 के पुनरीक्षित अनुमान 157 करोड़ रुपए और 2018-19 के 138.98 करोड़ के बजट का अनुमोदन किया गया।

खबरें और भी हैं...