पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • सीबीआई ने कोर्ट को 50 नए गवाहों की सूची दी, उदयपुर के 8, गुजरात के 42

सीबीआई ने कोर्ट को 50 नए गवाहों की सूची दी, उदयपुर के 8, गुजरात के 42

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोहराबुद्दीन-तुलसी एनकाउंटर केस में सीबीआई ने मुंबई की स्पेशल कोर्ट में 50 नए गवाहों की सूची पेश की है। सूची में गैंगस्टर आजम खान की प|ी रिजवाना खान, भीलवाड़ा में तुलसी जहां रहता था उस मकान के मालिक की प|ी मुन्नी देवी सहित आठ लोग उदयपुर से हैं। जारी सूची के अनुसार 11 जून को उदयपुर की रिजवाना प|ी आजम खान, एएसआई जसवंत सिंह पुत्र मान सिंह, 12 जून को भीलवाड़ा निवासी मुन्नी देवी प|ी कोमल झा, शंकर सिंह पुत्र रोड़ सिंह राठौड़, उदयपुर के कांस्टेबल चंदूलाल पुत्र बादा जी, 13 जून को अजमेर के नसीराबाद रेलवे स्टेशन के बुकिंग क्लर्क हेमेन्द्र सिंह चौहान पुत्र किशोर सिंह, 18 जून को उदयपुर में ट्रेन के असिस्टेंट लोको पायलट घनश्याम पुत्र भंवरलाल, 19 जून को उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन के रेल गार्ड हीरालाल अहारी पुत्र होमाजी के बयान होने की तारीख दी है। इसके अलावा 42 गवाह गुजरात से संबंधित हैं, इसमें गुजरात के सब जेल अधीक्षक सहित 7 पुलिसकर्मियों, सरकारी कर्मचारी, मेडिकल बोर्ड के डॉक्टर्स, फॉरेंसिक साइंटिस्ट के बयान भी होंगे।

खबरें और भी हैं...