पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • 12वीं पास छात्र अब कर सकेंगे चार साल का बीए बीएड इंटीग्रेटेड कोर्स

12वीं पास छात्र अब कर सकेंगे चार साल का बीए-बीएड इंटीग्रेटेड कोर्स

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर | सुविवि में अगले सत्र से पहली बार बीए-बीएड और बीएससी-बीएड का चार साल का इंटीग्रेटेड कोर्स शुरू होगा। इसमें छात्र 12वीं के बाद सीधा बीएड कर सकेंगे। इसी साल जुलाई से दोनों विषयों में पाठ्यक्रम शुरू होगा। फिलहाल सुखाड़िया को दोनों पाठ्यक्रमों के लिए 50-50 सीटें मिली हैं। अबतक जिस तरह पीटीईटी के माध्यम से बीएड कराया जाता था उसी के अनुसार पीटीईटी परीक्षा के माध्यम से ही कोर्स के लिए छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा। शिक्षा विभाग प्रभारी डाॅ. अल्पना सिंह ने बताया इंटीग्रेटेड कोर्स के लिए अलग से परीक्षा होगी। परीक्षा परिणाम के आधार पर छात्रों को कॉलेज आवंटित होंगे और मेरिट के आधार पर छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा। डॉ. अल्पना ने बताया कि 4 साल में बीएड के 8 पेपर और हर साल 2 पेपर देने होंगे। तीन साल में छात्र का ग्रेजुएशन तो पूरा हो जाएगा वहीं चौथे वर्ष में छात्र की इंटर्नशिप होगी। डॉ. अल्पना ने बताया कि इन कोर्सेस को लेकर सिलेबस डिजाइन कर लिया गया है। प्रदेशभर को इन कोर्सेज के लिए सिलेबस सुखाड़िया यूनिवर्सिटी ने ही दिया था।

सुविवि : जुलाई से शुरू होगा कोर्स

खबरें और भी हैं...