पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • उदयपुर से चेन्नई के लिए अब रोजाना दो नाॅन स्टाप फ्लाइट

उदयपुर से चेन्नई के लिए अब रोजाना दो नाॅन स्टाप फ्लाइट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर | उदयपुर से चेन्नई के लिए अब रोजाना इंडिगो की दो नई उड़ान 6ई513/514, 6ई415/437 नॉन स्टॉप चलेगी। दक्षिण भारत से उदयपुर की डायरेक्ट कनेक्टिविटी हो गई है। नई सुविधा शुरू होने के बाद यात्रियों को दिल्ली और मुम्बई नहीं जाना पड़ेगा। उदयपुर से चेन्नई का सफर 2:30 घंटे का होगा। सीधी उड़ान शुरू होने से दक्षिण भारत से लेकसिटी में पर्यटन के क्षेत्र में भी विकास होगा। दक्षिण के पर्यटक अब सीधे उदयपुर आ पाएंगे। वहीं काफी संख्या में लेकसिटी के लोग भी बिजनेस के सिलसिले में, घूमने और शिक्षा प्राप्त करने चेन्नई जाते हैं। इससे पहले बेंगलोर के लिए सीधी फ्लाइट थी लेकिन वह कुछ समय के बाद बंद हो गई थी।

खबरें और भी हैं...