मजदूर पर हमला, गंभीर घायल, मामला दर्ज
उदयपुर | गोवर्धनविलास थाना क्षेत्र के काया गांव के पास मजदूरी कर लौट रहे व्यक्ति पर अज्ञात लोगों ने हमला कर घायल कर दिया। थाने में दिए परिवाद में प्रार्थी काया के गोविंदपुरा निवासी रामलाल पुत्र देवीलाल मीणा ने बताया कि कुंडाल स्थित फैक्ट्री से काम करके घर लौट रहा था। दो बाइक अौर कार में 9-10 लोग आए और सरिए से हमला बोल दिया। दो घंटे बाद वह होश में आया। प|ी ने हालत देखकर फैक्ट्री में फोन किया तो वहां से पिकअप गाड़ी आई और उसे एमबी हॉस्पिटल पहुंचाया। पुलिस ने पीड़ित के बयान लेकर भगवत सिंह सहित अन्य अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।