पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • प्रदेश के 860 थानों में 13 हजार बेटियां बनेंगी पुलिस वॉलंटियर

प्रदेश के 860 थानों में 13 हजार बेटियां बनेंगी पुलिस वॉलंटियर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्य पुलिस और स्टेट क्राइम रिकार्ड्स ब्यूरो के सारथी अभियान की अगली कड़ी में प्रदेश के सभी थानों में बीट कांस्टेबल की तर्ज पर बालिकाओं को वॉलंटियर बनाया जाएगा। इन्हें ब्यूरो से संभाग मुख्यालय और जयपुर में तीन माह का प्रशिक्षण देने के बाद सर्टिफिकेट के साथ कोड दिया जाएगा, जो स्टेट क्राइम रिकार्ड्स ब्यूरो में रिकॉर्ड रहेगा।

हर थाने में 15 बालिकाओं यानी, प्रदेश में करीब 860 थाने हैं, ऐसे में प्रदेशभर में करीब 13 हजार बालिकाओं को वॉलेंटियर बनाया जाएगा। बता दें कि उदयपुर शहर में गुरुवार को अभियान की शुरुआत हुई है। इसके तहत प्रदेश में एक लाख बालिकाओं को ट्रेनिंग देने का लक्ष्य है। इन्हीं में से वॉलंटियर्स चुने जाएंगे।

पीड़ित से परिवाद लेकर विभाग में अधिकारियों से संवाद करेंगी वॉलंटियर

थाना क्षेत्र में हो रहे अपराधों में कई मामले ऐसे होते हैं जो पुलिस तक पहुंचते हैं लेकिन उनमें कार्रवाई नहीं होती है। वॉलेंटियर बालिका पीड़ित का परिवाद लेकर सीधा एसपी, आईजी, स्टेट क्राइम रिकार्ड्स ब्यूरो एसपी और पुलिस मुख्यालय तक पहुंचेगी। इससे अधिकारी सीधा परिवाद पर एक्शन लेंगे। साथ ही सर्टिफाइड होने के कारण बालिकाओं को सीधा अधिकारियों को थाना पुलिस की अवैध गतिविधियों के बारे में भी बता सकेगी। ब्यूरो के संभाग प्रभारी गिरधारी सिंह ने बताया कि प्रदेश के प्रत्येक संभाग मुख्यालय पर प्रशिक्षण केन्द्र खोला हुआ है। यहां बालिकाओं का प्रशिक्षण चल रहा है। यहां से वॉलेंटियर के लिए उन बालिकाओं का चयन किया जाएगा जो प्रशिक्षण के दौरान आत्मसुरक्षा, पुलिस गतिविधियों से जागरूकता, अपने क्षेत्रों को अच्छे से जानने वाली आदि खूबियां हो।

कम्युनिकेशन गैप खत्म होगा

पुलिस और पब्लिक के बीच सूचनाओं का आदान प्रदान करने की गैप है। इसलिए सारथी अभियान शुरू किया है। अब इसी क्रम में थानों में बालिका वॉलेंटियर शुरू किया है। इससे सबसे ज्यादा फायदा अपराध से पीडितों को मिलेगा। थाने में कार्रवाई नहीं होने पर वॉलेंटियर इसी उच्चाधिकारियों तक पहुंचाएगी। -पंकज चौधरी, एसपी, स्टेट क्राइम रिकार्ड्स ब्यूरो

खबरें और भी हैं...