पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • कर्नाटक में लोकतंत्रवादी ताकतों की जीत हुई : देथा

कर्नाटक में लोकतंत्रवादी ताकतों की जीत हुई : देथा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर | जनता दल सेक्यूलर के प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन देथा ने कहा कि कर्नाटक में भाजपा के मुख्यमंत्री येदुरप्पा ने विश्वास मत पर विभाजन करवाए बिना इस्तीफा देकर विदा होने से जनता दल सेक्यूलर, कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी की साझा सरकार बनने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। वे दल कार्यालय, खनिज नगर में हुए कार्यक्रम काे संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा के केंद्र की सत्ता से वंचित होने का भी आगाज हो गया है। असल में यह जीत देश के तमाम लोकतंत्रवादियों की है, जो देश की जनता के हित में परिवर्तन वाली शक्तियों को सत्ता में लाना चाहती है। देथा ने पार्टी के अध्यक्ष पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा, कुमार स्वामी को भी बधाई दी। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने मिठाइयों बांट कर खुशी मनाई। प्रदेश महासचिव रामचंद्र सालवी, सचिव हामिद हुसैन आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...