पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • पार्किंग व्यवस्था देखने गई टीम से भी वसूला ज्यादा शुल्क

पार्किंग व्यवस्था देखने गई टीम से भी वसूला ज्यादा शुल्क

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर | एमबी हॉस्पिटल की विभिन्न समस्याओं को लेकर कोर्ट से नियुक्त कमिश्नर की टीम ने शनिवार को हॉस्पिटल की व्यवस्थाएं देखीं। टीम के वकील हेमंत जोशी और अशोक सिंघवी ने गाड़ी पार्किंग में पार्क की तो कर्मचारी ने 24 घंटे पार्किंग के हिसाब से 30 रुपए ले लिए जबकि एक बार पार्क करने पर दस रुपए लेने चाहिए थे। इसके बाद कमिश्नर की टीम ने पार्किंग ठेकेदार से इस बारे में पूछताछ की तो आसपास खड़े लोग भी पार्किंग कर्मचारियों की अवैध वसूली की शिकायत करने लगे। लोगों का कहना था कि ठेकेदार कर्मचारी शुल्क से दो-तीन गुना पैसा ले रहे हैं। हॉस्पिटल प्रशासन को इसकी कई बार शिकायतें कर चुके हैं। दूसरी बड़ी समस्या टीम ने यह देखी कि हॉस्पिटल परिसर में नो-पार्किंग जोन में भी लाेग अपने वाहन पार्क कर रहे हैं और ठेका कर्मचारी उनसे पार्किंग का पैसा वसूल रहे हैं।

कमिश्नर टीम ने इसके अलावा कैंटीन में साफ-सफाई व्यवस्था भी देखी। कैंटीन में गंदगी बहुत थी और कर्मचारी वर्दी में नहीं थे। टीम ने पार्किंग सहित कैंटीन की अव्यवस्था के फोटो भी लिए। अगले चरण में कमिश्नर की यह टीम हॉस्पिटल में पीने के पानी, साफ-सफाई और लिफ्ट की व्यवस्था देखेंगे। टीम में वकील हॉस्पिटल उपअधीक्षक डॉ. रमेश जोशी भी थे।

कोर्ट से नियुक्त टीम ने किया एमबी का निरीक्षण

खबरें और भी हैं...