पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • एक लाख किसानों के ऋण माफ होंगे, 15 हजार के पास आधार नहीं, माफी पर संकट

एक लाख किसानों के ऋण माफ होंगे, 15 हजार के पास आधार नहीं, माफी पर संकट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर| मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपनी बजट घोषणा में लघु और सीमांत किसानों पर 50 हजार रुपए कृषि ऋण माफी की घोषणा की थी। घोषणा के तहत उदयपुर-राजसमंद जिले में 30 सितंबर 2017 तक के 1 लाख 2 हजार 968 ऋणी किसानों का 270 करोड़ रुपए माफ किया जाएगा। इसमें करीब 15 हजार किसान एेसे हैं जिनके ऋण माफी पर संकट आ रहा है। बैंक ने किसानों के बैंक खातों को मर्ज करने के लिए आधार कार्ड नंबर की अनिवार्यता कर रखी है। एक लाख किसानों में से करीब 15 हजार किसान ऐसे हैं जिनके अभी तक आधार कार्ड के नंबर ही नहीं आए हैं। ऐसे में अगर वह किसान आधार कार्ड की जानकारी नहीं देंगे तो उनके खातों को कर्जमाफी की प्रक्रिया लेना मुश्किल होगा। ग्राम सेवा समितियों को भी किसानों के आधार कार्ड बैंक का उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। किसानों को जून माह तक कर्ज से मुक्त करने के लिए कोऑपरेटिव बैंक की विभिन्न शाखाओं से लगातार ऋणी किसानों के बैंक की जानकारी मुख्य शाखा में भेजी जा रही है।

विधानसभा चुनाव के बाद राशि आएगी खातों में

खास बात यह है कि जिन किसानों ने अपने ऋण का पैसा पहले ही बैंक खाते में जमा कर दिया है उनके कर्ज माफी का पैसा उनके बैंक खातों में मार्च 2019 तक डाला जाएगा। मतलब अगले विधानसभा चुनाव के बाद। वहीं जिन किसानों के पहले से बैंक में कर्जा चला आ रहा है और उन्होंने बैंक में जमा नहीं कराया है, उनका पैसा जून माह तक माफ कर दिया जाएगा। 1 लाख किसानों में से करीब 20 प्रतिशत किसान ऐसे हैं जिन्होंने पहले की ऋण की राशि जमा करवा दी है। ऐसे भी कई किसान हैं जिनका चार से आठ साल पहले की ऋण राशि बैंक में ड्यू बता रही है, उनका भी माफ होगा। बैंक अधिकारियों ने बताया कि जिन किसानों का बैंक में बकाया ऋण होता है, उस ऋण की राशि जमा कराने के बाद भी अगली फसल के लिए लोन दिया जाता है। ऐसे में दो माह बाद खरीफ फसल की बुआई शुरू हो जाएगी। इससे पहले किसानों के ऋण का उनके शून्य करना है।

किसानों से आधार कार्ड की जानकारी मंगा रहे हैं

सीएम की बजट घोषणा पर लगातार काम कर रहे हैं। ग्राम सेवा समितियों के मार्फत पात्र किसानों के आधार कार्ड की जानकारी भी मंगवाई जा रही है। जिन किसानों के ऋण का पैसा जमा नहीं है उनका जून तक माफ हो जाएगा लेकिन जिन्होंने जमा करा दिया है उनका पैसा राज्य सरकार के आदेश पर किसानों के बैंक खातों में डाल दिया जाएगा। - अश्विनी वशिष्ठ, प्रबंधक, कोऑपरेटिव बैंक।

खबरें और भी हैं...