उदयपुर| गोवर्धनविलास थाना पुलिस ने शनिवार को थाना क्षेत्र सहित अन्य जगहों पर चोरी की वारदातों को अंजाम देने के आरोपी कच्ची बस्ती इंद्रा कॉलोनी निवासी आकाश उर्फ राहुल पुत्र बाबूलाल कालबेलिया (20) को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को 22 मई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी ने सविना और गोवर्धनविलास थाना क्षेत्र में कई चोरियां कबूली है। थानाधिकारी भवानी सिंह ने बताया कि जाेगी तालाब निवासी कैलाश चन्द्र बैरवा और सविना निवासी अक्षय कुमार सुथार के घर पर रैकी कर सोने-चांदी के आभूषण आैर नकदी चोरी करना स्वीकारा है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी दोपहर में अलग-अलग कॉलोनी में रैकी करता था जिस घर पर ताला लगा होता था उस घर को टार्गेट करता था। आरोपी पहले से चोरी, नकबजनी, लूट की चार वारदातों में चालानशुदा है।