पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • ट्रक पर चढ़ा वृद्ध, बिजली लाइन से हाथ छू जाने से मौत

ट्रक पर चढ़ा वृद्ध, बिजली लाइन से हाथ छू जाने से मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर. सुखेर थाना क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया में ट्रक पर सामान देखने चढ़ा वृद्ध वल्लभनगर के ढीमड़ा निवासी गणेश पुत्र केशु लाल डांगी (60) बिजली लाइन की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलसने से मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया गणेश और उसका मित्र डालचंद वल्लभनगर से सुखेर आए थे। यहां उसके बेटे का ट्रक खड़ा था जिसे लेकर वल्लभनगर जाना था। ट्रक ले जाने से पहले वस्तुओं की जांच करने केशु ट्रक के ऊपर चढ़ गया। सामान उठाने के लिए जैसे ही हाथ ऊपर किया जो बिजली की लाइन से हाथ छू गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को दे दिया। पुलिस ने बताया कि गणेश के बेटे के नाम पर ट्रक है।

खबरें और भी हैं...