हड्डी रोगियों के लिए निशुल्क जांच शिविर आज
लायंस क्लब उदयपुर एकलिंगजी रविवार को सुबह 6.30 बजे से 8 बजे तक पूजा पार्क हिरन मगरी सेक्टर 4 में निशुल्क मधुमेह जांच और हड्डी रोगों के लिए निशुल्क जांच शिविर लगाएगा। अध्यक्ष राजेंद्र सनाढ्य ने बताया कि शिविर में अस्थि रोग विशेषज्ञ, फिजियोथेरेपिस्ट, मधुमेह विशेषज्ञ मौजूद रहेेंगे जाे स्वास्थ्य के यथायोग्य हिदायत के साथ ओपन जिम संसाधनों के उपयोग के लिए विशेष मार्गदर्शन देंगे।
मूर्तिपूजक संघ के दो आचार्यों का नगर प्रवेश आज
जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक श्रीसंघ में पहली बार आचार्य बनने के बाद निपूर्णर| सूरिश्वर और आचार्य पद्मभूषण सूरिश्वर का समागम रविवार को ओसवाल भवन में होगा। जहां से भव्य शोभायात्रा के साथ आराधना भवन में प्रवेश होगा।
श्रीमाली समाज का सम्मान समारोह आज
श्रीमाली ब्राह्मण समाज मेवाड़ का रविवार को संस्कार भवन में शाम 6 बजे सम्मान समारोह होगा। इसमें महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय अजमेर के नवनियुक्त कुलपति डॉ. विजय श्रीमाली का अभिनंदन किया जाएगा। अध्यक्षता उपखंड अधिकारी मावली जीतेंद्र श्रीमाली करेंगे।
शपथ ग्रहण कार्यक्रम : महावीर स्वाध्याय मंडल, आदर्श महिला मंडल, महावीर नवयुवक मंडल के कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम स्थानक भवन, सुंदरवास में सुबह 10:30 बजे हाेगा। निर्भय सिंह सिंघवी, मुख्य अतिथि हंसराज चौधरी होंगे।