विदाई समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, पारितोषिक वितरण भी
उदयपुर. विद्या भवन गांधी संस्थान का पारितोषिक वितरण कार्यक्रम शनिवार को हुआ। मौके पर डांस परफॉरमेंस भी हुए। संस्था के भगवती अहीर ने कार्यक्रम में आए अतिथियों को पौधा देकर स्वागत किया। इस दौरान 100 से अधिक छात्र छात्राओं का पुरस्कार और प्रसस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर छात्रों ने प्रस्तुतियां भी दीं। छात्राओं को बेहतर अध्यापिका बनने की शपथ दिलाई और भविष्य में बेहतर काम करने का संकल्प दिलाया।