पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • दो करोड़ से तैयार एस्केलेटर अधिकतर बंद ही रहता है, यात्रियों को होती है भारी परेशानी

दो करोड़ से तैयार एस्केलेटर अधिकतर बंद ही रहता है, यात्रियों को होती है भारी परेशानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर | सिटी स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए 2 करोड़ की लागत से तैयार एस्केलेटर का लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है। कई यात्रियों ने भास्कर को फोन कर शिकायत की कि एस्केलेटर अधिकतर समय बंद ही रहता है इससे यात्रियों को भारी परेशानी होती है। सूचना के बाद भास्कर ने भी सोमवार और मंगलवार को इसका रियलिटी चेक किया तो एस्केलेटर बंद था। इस मामले में जब अधिकारी से बातचीत की तो उन्होंने कहा कि मेंटेनेंस के लिए थोड़ी देर के लिए बंद किया जाता है। हालांकि अधिकारी से बात करने के कुछ देर बाद एस्केलेटर शुरू हो गया। वहीं यात्रियों का कहना है कि यह 24 घंटे में 2 घंटे भी मुश्किल से चलता है। हालांकि प्लेटफॉर्म दो और तीन पर जाने वाली 20 यात्रियों की क्षमता वाली लिफ्ट चालू थी।

हर दिन औसतन 3000 यात्री आते-जाते हैं सिटी स्टेशन

प्लेटफार्म एक से औसतन 3000 यात्री प्लेटफॉर्म दाे और तीन में ट्रेन में बैठने और सैकंड एंट्री गेट की और जाते है। ऐसे में अधिकांश समय एस्केलेटर बदं रहने से यात्री को सामन सीढिय़ों में उठाकर लेना जाना पड़ता है। एस्केलेटर के सुचारू रूप से चलने से 3000 यात्री को सुविधा मिलेगी।

कटारिया ने पिछले माह ही किया है उद्घाटन

बता दें कि इसी साल 6 अप्रैल को गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने 2 करोड़ रुपए की लागत से तैयार प्लेटफार्म नंबर एक पर इसका उद्घाटन किया था। एक माह में ही एस्केलेटर बंद रहने पर लोगों ने इस पर सवाल खड़े करने शुरू कर दिए हैं। इधर सिटी स्टेशन की रैंकिंग को लेकर बाहर से टीम भी बुधवार को सिटी स्टेशन आएगी।

खबरें और भी हैं...