पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • शहर को सुंदर बनाने की पहल करें, निगम संसाधन दिलाएगा

शहर को सुंदर बनाने की पहल करें, निगम संसाधन दिलाएगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर| कलेक्टर बिष्णु चरण मल्लिक ने मंगलवार को सरकारी विभागों के विभिन्न कर्मचारी संगठनों से कहा है कि वे झीलों और शहर को साफ रखने में सहयोग दें। कलेक्टर ने विभिन्न सरकारी कार्यालयों के कर्मचारी संगठनों के जिलाध्यक्षों की बैठक लेकर ये अपील की। उन्होंने कहा कि जब तक प्रत्येक व्यक्ति, अधिकारी और कर्मचारी पहल नहीं करेगा तब तक झीलाें के साथ शहर को साफ और सुंदर नहीं बनाया जा सकता है। कलेक्टर ने कहा कि फतहसागर को भरने वाली मदार नहर को साफ करने में भी कर्मचारी आगे आएं। निगम आयुक्त सिद्धार्थ सिहाग ने कहा कि कर्मचारी शहर को अपना समझ कर इसको और सुंदर बनाने में सहयोग करें। निगम संसाधन उपलब्ध करवाएगा।

खबरें और भी हैं...