हर माह के तीसरे बुधवार को नसबंदी दिवस मनाया जाएगा
उदयपुर| चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग उदयपुर बुधवार को करीब 25 पुरुषों की नसबंदी करेगा। परिवार कल्याण मंत्रालय की पहल पर अब हर माह का तीसरा बुधवार पुरुष नसबंदी दिवस के रूप में मनाया जाएगा। एडिशनल सीएमएचओ डॉ. रागिनी अग्रवाल ने बताया कि नसबंदी शहर के सुंदर सिंह भंडारी सेटेलाइट अस्पताल चांदपोल, राजकीय चिकित्सालय हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सेक्टर-14, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मावली, भीण्डर, सलूम्बर और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खेरवाड़ा में की जाएगी। इसके लिए 25 लोगों को चिन्हित कर लिया गया है। सीएमएचओ डॉ. संजीव टांक ने बताया कि कार्यक्रम को प्रभावी बनाने एएनएम, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रचार-प्रसार कर रही हैं। नसबंदी लाभार्थी को तीन हजार और प्रेरक को चार सौ रुपए दिए जाएंगे।