बदमाशों ने स्कूटी पर जा रहे युवकों पर चाकू से हमला किया, एक घायल
उदयपुर | सूरजपोल थाना सर्कल के पटेल सर्कल के पास बाइक सवार दो बदमाशाें ने स्कूटी पर जा रहे दो युवकों को रोककर चाकू से हमला कर दिया। हमले में एक युवक घायल हो गया। युवक को उपचार के लिए एमबी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि हमले में खांजीपीर निवासी अरमान पुत्र फिरोज खान घायल हुआ है जिसका एमबी चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।
अरमान ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह और उसका दोस्त इमरान स्कूटी से पटेल सर्कल की तरफ जा रहे थे। तभी पीछे से बाइक पर सवार होकर आए मुबारिक और जावेद नाम के युवकों ने उनकी गाड़ी रुकवाईं और धमकाते हुए पेट पर चाकू से वार कर दिया। वारदात के बाद दाेनों मौके से फरार हो गए। इसके बाद इमरान ने अरमान को हॉस्पिटल पहुंचाया।