मजदूरी कर भाइयों से पहले लौटा घर, प्लास्टिक के कट्टे का फंदा बना लगा ली फांसी
उदयपुर | सुखेर थाना क्षेत्र स्थित आश्रित मार्बल फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर ने अपने कमरे में फांसी लगा आत्महत्या कर ली।पुलिस ने बताया कि मृतक किशनगंज (बिहार) में बहादुरगंज थाना क्षेत्र निवासी नौशाद पुत्र फजलू आलम छह चचेरे भाइयों के साथ मार्बल फैक्ट्री में मजदूरी करता था। ये सभी फैक्ट्री परिसर के ही कमरे में रहते थे। सोमवार शाम नौशाद भाइयों से पहले ही घर पहुंच गया था। बाकी सब भी लौटे तो नौशाद प्लास्टिक के कट्टे के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पुलिस ने शव को एमबी हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया। मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया। परिजन शव लेकर बिहार के लिए रवाना हुए। इससे पहले पुलिस ने नौशाद के चचेरे भाइयों से पूछताछ की लेकिन आत्महत्या का कारण पता नहीं लग पाया। पुलिस ने मर्ग में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।