पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • लोगों को डराने के लिए रखते थे देसी पिस्टल, दो युवक गिरफ्तार

लोगों को डराने के लिए रखते थे देसी पिस्टल, दो युवक गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर | जावर माइंस थाना पुलिस ने मंगलवार को दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इनसे देसी पिस्टल मिली है, जो ये लोगों को डराने के लिए रखे हुए थे।

थानाधिकारी धनपत सिंह ने बताया कि नेवा तलाई निवासी लालूराम पुत्र शंकरलाल मीणा और उत्तर प्रदेश के गाजीपुर हाल प्रतापपुरा जावरमाइंस निवासी नदीम पुत्र नसीम खान को गिरफ्तार किया गया है। शाम को गश्त के दौरान नेवा तलाई के पास भाटड़ा बस स्टैंड पर दो युवकों के पास हथियार होने की सूचना मिली थी। पुलिस पहुंची और दोनों की तलाशी ली तो नसीम से देसी कट्टा मिला। दोनों ने बताया कि शौक पूरा करने के लिए हथियार रखते हैं। पुलिस के अनुसार दोनों लोगों को धमका कर रुपयों की वसूली भी करते हैं। दोनों जावरमाइंस थाने के हिस्ट्रीशीटर राजू पुत्र धनपाल मीणा के साथी हैं।

खबरें और भी हैं...