आर्थिक तंगी से परेशान तीन बच्चों के पिता ने की आत्महत्या
उदयपुर | सूरजपोल थाना क्षेत्र के टेकरी निवासी एक व्यक्ति ने आर्थिक तंगी से तनाव में आकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने बताया कि टेकरी निवासी मदन पुत्र धर्मा गमेती ने फंदे से लटक आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि मदन पानी के टैंकर सप्लाई में ड्राइवरी का काम करता था। काम छूटने के बाद से आर्थिक तंगी से गुजर रहा था। घर में उसकी प|ी, दो बेटियां और एक बेटा है। सोमवार रात को मदन घर आया और घरवालों से झगड़ा करने के बाद अपने कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर बाद मदन के बेटे ने दरवाजा खटखटाया तो दरवाजा नहीं खोला। दरवाजा तोड़कर देखा तो मदन फंदे पर लटका हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को एमबी हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया। मंगलवार को पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सुपुर्द किया।