पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • सॉलिड वेस्ट मेनेजमेंट : 12 जून तक होटलों में ही बल्क वेस्ट जनरेट का निस्तारण नहीं किया तो होगी कार्रवाई

सॉलिड वेस्ट मेनेजमेंट : 12 जून तक होटलों में ही बल्क वेस्ट जनरेट का निस्तारण नहीं किया तो होगी कार्रवाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर | नगर निगम उदयपुर ने आदेश जारी किए हैं कि 12 जून तक सभी होटल संचालकों को बल्क वेस्ट जनरेट का होटल परिसर में ही निस्तारण करना होगा। ऐसा नहीं करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सॉलिड वेस्ट मेनेजमेंट 2016 के नियमानुसार बल्क वेस्ट जनरेट करने पर उसी स्थान पर कम्पोस्ट बनाना होगा। इसके लिए शुक्रवार को सुबह 11 बजे नगर निगम के मीटिंग हाल में होटल एसोसिएशन की फिर मीटिंग ली जाएगी।

बताया गया है कि होटल उदय विलास ने 100 किग्रा से ज्यादा वेस्ट जनरेट करने पर होटल परिसर में ही 1 टन आटोमैटिक ऑर्गेनिक वेस्ट कन्वर्टर प्लांट लगा लिया है। इस प्लांट से होटल उदय विलास और ट्राइडेंट के गीले कचरे का परिसर में निस्तारण किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...