बच्चों ने पोस्टर में बताया स्वच्छता का महत्व
उदयपुर | खान सुरक्षा महानिदेशालय, उत्तर-पश्चिमी अंचल के स्वच्छ भारत मिशन पखवाड़ा का समापन समारोह मंगलवार को हुआ। मुख्य अतिथि भारतीय खान ब्यूरो, उत्तरी जोन के खान नियंत्रक टीके रथ थे। अध्यक्षता खान सुरक्षा उपमहानिदेशक एन रजक ने की।
इस दौरान स्वच्छ भारत मिशन से संबंधित प्रश्नोत्तरी और पोस्टर प्रतियोगिता हुई। बच्चों ने स्वच्छता गीत गाया और पोस्टर प्रतियोगिता में स्वच्छता का महत्व बताया। विजेता कुमारी साक्षी, जतिन, अनुष्का, सुहानी को सम्मानित किया गया।