आर्यनसिंह, जगपालसिंह और मंजू मेनारिया को मिला कूडो जापान ब्लैक बेल्ट अवार्ड
उदयपुर | कूडो इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ इंडिया की जापानीज अंतरराष्ट्रीय ब्लैक बेल्ट परीक्षा 2016-17 के परिणाम मंगलवार को मुंबई में घोषित हुए। जिसमें उदयपुर के आर्यनसिंह राजावत, जगपालसिंह राठौड़ और मंजू मेनारिया ने सफलता प्राप्त की। परीक्षा में सफल परीक्षार्थियों को मुंबई में हुए एक समारोह में कूडो इंडिया के अध्यक्ष मेहुल वोरा ने जापानी सर्टिफिकेट और ब्लैक बेल्ट प्रदान किए।