पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • स्मार्ट सिटी समर कैम्प कल से, मस्ती की पाठशाला के लिए लेकसिटी भी तैयार

स्मार्ट सिटी समर कैम्प कल से, मस्ती की पाठशाला के लिए लेकसिटी भी तैयार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दैनिक भास्कर की मेजबानी में स्मार्ट सिटी समर कैम्प की शुरुआत 16 मई को होगी। एक तरफ तैयारियां आखिरी दौर में हैं, दूसरी ओर शहरवासी भी तैयार हैं। इस बार यह कैम्प बच्चों के लिए मस्ती की पाठशाला और बड़ों के लिए नाॅलेज के काॅलेज की तरह होगा। आॅन दी स्पाॅट रजिस्ट्रेशन भी होंगे ताकि ज्यादा से ज्यादा पार्टिसिपेंट्स को जोड़ा जा सके। भास्कर, सीपीएस और अर्थ डायग्नोस्टिक के साझे में कैम्प की एक्टिविटीज भूपालपुरा स्थित सीपीएस और सेक्टर 4 के तुलसी निकेतन स्कूल में होंगी। इस बार कैंपर्स हर वो एक्टिविटी चुन सकेंगे, जिनमें वे अपनी स्किल बढ़ाना चाहते हैं। एक्सपर्ट्स और स्पेशलाइजेशन वाली फैकल्टीज ने सब्जेक्ट और क्लासेज डिजाइन की हैं। स्पोर्ट्स और क्रिएटिव एक्टिविटीज के साथ बच्चों-किशोरों के लिए स्पोकन इंग्लिश क्लासेज खास होंगी, क्योंकि यह आज की बड़ी जरूरत है, जबकि महिलाओं के लिए कुकरी क्लासेज विशेष आकर्षण रहेगी। उन्हें इंडियन, चाइनीज समेत कई तरह की डिशेज बनाना सिखाया जाएगा। कैम्प के लिए बड़ी संख्या में रजिस्ट्रेशन हुए हैं और रिस्पोंस को देखते हुए प्रोसीजर आॅन दी स्पाॅट भी करना तय किया है। वेन्यू पार्टनर तुलसी निकेतन स्कूल सेक्टर- 4, डांस पार्टनर सदा - सुमित अकेडमी ऑफ डांस आर्ट, रेडियो पार्टनर माय एफएम, ऑनलाइन मीडिया पार्टनर वन टू ऑल व मैनेज बाय 18 कलर्स प्रोडक्शन हाउस हैं। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9672872968 और 9829847240 पर संपर्क कर सकते हैं।

ये होंगे कैम्प के अट्रेक्शन

कैम्प 10 जून तक चलेगा, जिसमें रोज सुबह 7 से दोपहर 2 बजे तक 20 से ज्यादा क्लासेज लगेंगी। बच्चों के लिए मार्शल आर्ट, स्केटिंग, डांस, शतरंज, स्पोकन इंग्लिश, अबेकस, हैंड राइटिंग इम्प्रूवमेंट, बेसिक कम्प्यूटर सहित कई आकर्षक कोर्स रहेंगे। महिलाओं के लिए कुकिंग एंड बेकिंग, कल्चरल डांस, हेयर एंड ब्यूटी केयर, फैशन डिजाइनिंग, योगा और युवाओं के लिए डांस, एंकरिंग, जूम्बा, फिल्म प्रोडक्शन, ड्रामा एंड थियेटर, गिटार के कोर्स उपलब्ध होंगे।

खबरें और भी हैं...