पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • मंदिर में भक्तों को परींडे बांटकर परिंदों के पानी की व्यवस्था का संकल्प दिलाया

मंदिर में भक्तों को परींडे बांटकर परिंदों के पानी की व्यवस्था का संकल्प दिलाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर के सेव बर्ड अभियान के तहत भारत विकास परिषद लेकसिटी ने सूरजपोल स्थित बालाजी हनुमान मन्दिर में मंगलवार को परींडे वितरित किए।

विशेष सानिध्य बालाजी निरंजनी अखाड़े के अध्यक्ष महंत सुरेश गिरि ने की, जबकि मुख्य अतिथि भाजपा नेता प्रमोद सामर थे। पर्यावरणविद डॉ. एम.जी वार्ष्णेय ने सबको भास्कर के अभियान से जुड़ने की अपील करते हुए परींडो में रोज पानी भरने की शपथ दिलाई। भाविप लेकसिटी अध्यक्ष राकेश नंदावत ने बताया कि इस अवसर पर 100 परींडे मन्दिर आने वाले भक्तों को वितरित किए गए। इस अवसर पर भाजपा जिला बूथ संयोजक राम वार्ष्णेय, लेकसिटी संरक्षक नरपतसिंह राव, मदन गोपाल शर्मा, राज गांधी, गिर्वा प्रधान तख्तसिंह, अरविंद पेमावत, राजेन्द्र बागरेचा, रेवा शंकर माली, शरद चौहान, दिलीप भाटी आदि मौजूद थे।

परींडे बांध कर लिया देखभाल का संकल्प : नमो विचार मंच की महिला शाखा ने मंगलवार को दिगंबर जैन बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल, खेरोदीवाड़ा में परींडे बांधे और देखभाल का संकल्प लिया। स्कूल में चल रहे डीजेवी समर कैंप में प्रतिभागियों को बढ़ती गर्मी में पक्षियों के लिए ज्यादा से ज्यादा परींडे बांधने के लिए प्रेरित भी किया। मंच की जिलाध्यक्ष जया कुचरु, राजकुमारी सोनी, कनकमाला छप्या, प्रधानाचार्या कला करणपुरिया, सपना शर्मा, स्कूल सचिव देवेंद्र छप्या आदि मौजूद थे।

पक्षियों को बचाने के इस अभियान में भागीदार बनने के लिए संस्था-संगठन हमारे रिपोर्टर से 9414394471 नंबर पर फोन या वाट्सअप के जरिए संपर्क कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...