एशियाई वुशू प्रतियोगिता में खेलेंगे मुकेश और विराट
उदयपुर. शहर के वुशू खिलाड़ी के फरवरी में हुई 18 देशों की वुशू प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन कर रजत पदक जीतने पर राजस्थान पुलिस के सब इंस्पेक्टर मुकेश गोरा का 70 किलो भारवर्ग में और पेसिफिक विश्व विद्यालय एम.पी. एड. के छात्र विराट पंत का 80 किलो भार वर्ग में भारतीय वुशू टीम में चयन हुआ है। राजस्थान के मुख्य प्रशिक्षक पंडित विष्णु जोशी ने बताया कि चीन के संघाई इंडोर स्टेडियम में 16 से 20 मई तक होने वाली एशियाई वुशू प्रतियोगिता में भाग लेंगे।