कहीं जल मंदिर से व्यर्थ बह रहा तो कहीं नाली
कहीं जल मंदिर से व्यर्थ बह रहा तो कहीं नाली में जा रहा पीने का पानी
उदयपुर। मई में गर्मी का असर बढ़ने के साथ ही एक तरफ लोगों को पीने की पानी की चिंता सताने लगी है। दूसरी तरफ लोगों की ही लापरवाही से पीने का साफ पानी नाली में बह रहा हैं। जल संरक्षण को लेकर चलाए जा रहे दैनिक भास्कर के अभियान में जल मित्र बने सुधीर भटनागर ने बताया कि देहलीगेट चौराहे पर पुलिस कंट्रोल रूम के पास रतन जल मंदिर से आए दिन पानी व्यर्थ बहता रहता हैं। मंगलवार सुबह भी इसकी टंकी भरकर ओवरफ्लो होने से पीने का पानी सड़क पर बह रहा था। इससे पानी की बर्बादी होने के साथ ही यहां कीचड़ भी हो रहा जिससे वाहन चालकों को परेशान होना पड़ रहा हैं।