व्यक्तित्व विकास शिविर का समापन
व्यक्तित्व विकास शिविर का समापन
गायरियावास स्थित महावीर एकेडमी स्कूल में चल रहा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर का छह दिवसीय व्यक्तित्व विकास और अभिव्यक्ति उन्नयन शिविर मंगलवार को सम्पन्न हुआ। इस मौके पर कोटा विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. परमेंद्र दशोरा ने कहा कि विद्यार्थी अपना सर्वागींण विकास करते हुए राष्ट्र सेवा के लिए आगे आएं। नचिकेता और स्वामी विवेकानंद को जीवन का आदर्श मानते हुए विद्यार्थी आगे बढ़े। वशिविर में उदयपुर, राजसमंद, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़ और प्रतापगढ़ जिले की जिला योग्यता सूची में स्थान पाने वाले 88 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
बेंच आंदोलन को समर्थन का निर्णय
चौबीसा ब्राह्मण हितकारी समिति की बैठक मंगलवार को सूर्योदय पब्लिक स्कूल मे हुई। महासचिव हरीश भट्ट ने बताया कि बैठक में हाईकोर्ट बैंच की मांग का समर्थन करने का निर्णय लिया गया। साथ ही समिति के द्विवार्षिक चुनाव जून महीने के पहले पखवाड़े में करने का निर्णय लिया गया। बैठक में अध्यक्ष जगदीश भट्ट, महासचिव हरीश चौबीसा, उपाध्यक्ष भूपेश आदि मौजूद थे।
भर्ती के लिए सरकारी आदेश का विरोध
अखिल राजस्थान सफाई मजदूर कांग्रेस के प्रदेश मंत्री रशीद नेता ने मंगलवार को मुख्यमंत्री के नाम पत्र लिखकर मांग की है कि नगर निगम में सफाई कर्मचारियों की भर्ती में अन्य जाति के लोगों की भर्ती की गई तो मजबूरन हमें भर्ती प्रक्रिया पर स्टे लगाना पड़ेगा। राजस्थान सरकार ने जिस तरीके से आदेश जारी किया है वह सरासर गलत है।