पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बोहरा समाज: पहला रोजा रख अदा की नमाज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर. शिया दाउदी बोहरा समाज के अकीदतमंदों ने मंगलवार को पहला रोजा रखकर रोजा, नमाज, इबादत और बंदगी के मुबारक महीने रमजान की एहतराम के साथ शुरुआत की। रमजान के पहले दिन बच्चों से लेकर बुजुर्गों का उत्साह देखते ही बन आ रहा था। इत्र लगे विशेष वस्त्रों में सजे अकीदतमंदों ने अलसुबह करीब सवा 5 बजे मस्जिदों में फजर की नमाज अदा की। अकीदतमंदों ने पांच वक्त की नमाज अदा की। यहां-यहां सामूहिक इफ्तारी-नियाज हुई : फतहपुरा स्थित बुरहानी मस्जिद, मोइदपुरा मस्जिद, सैयदी खांजीपीर साहब स्थित लुकमानी मस्जिद, मल्ला तलाई मस्जिद, नीमच खेड़ा, मोती मगरी, पंचवटी, खानपुरा और सैफी हाल में शाम करीब 7.35 बजे सामूहिक इफ्तारी हुई। इसके बाद सामूहिक नियाज के आयोजन हुए, जो पूरे 30 दिन चलेंगे।

खबरें और भी हैं...