किसानों को तकनीकी खेती से जोड़ने के लिए निकला कृषि समृद्धि रथ
उदयपुर. किसानों को तकनीकी कृषि से जोड़ने और जागरूक करने के लिए मंगलवार को कृषि विभाग परिसर से कृषि समृद्धि रथ को जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखा रवाना किया। रथ जिले की पंचायतों के अटल सेवा केन्द्र, किसान सेवा केन्द्र सहित शिविरों में जाएगा, जहां किसानों को खेती से जुड़े और राज्य सरकार की स्कीमों के बारे में बताया जाएगा। रथ को कृषि विभाग परिसर से जिला प्रमुख शांतिलाल मेघवाल, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष नारायण सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया।