उदयपुर | गायत्री इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग में शनिवार को जीएनएम के प्रथम वर्ष छात्रों की फ्रेशर और तृतीय वर्ष के छात्रों की फेयरवेल पार्टी हुई। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, वाद-विवाद, पोस्टर नाटक मंचन, रंगोली प्रतियोगिताएं हुईं। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक मुदित भागवानी, निदेशक डॉ. संजीव तोमर मौजूद थे।