उदयपुर | नेहरू युवा केंद्र केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के निर्देश पर स्वच्छ भारत समर इंटर्नशिप फोर यूथ कार्यक्रम 1 मई से 31 जुलाई 2018 तक करेगा। केंद्र के समन्वयक पवन कुमार अमरावत ने बताया कि 100 घंटे के लिए स्वच्छता अभियान के तहत श्रमदान किया जाएगा। उत्कृष्ट कार्य करने वालों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। कार्यक्रम में भाग लेने वाले युवा, युवा मंडल और संस्था अपना आनॅलाइन पंजीयन वेबसाइट पर 15 जून तक करवा सकते हैं। स्वच्छ भारत समर इंटर्नशिप के अंतर्गत शौचालयों का निर्माण, क्षेत्र की साफ सफाई, जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक आदि गतिविधियां हाेंगी।