पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • मेवाड़ के नन्हे स्टार्स ने कराया लिटिल चैम्प्स का एहसास

मेवाड़ के नन्हे स्टार्स ने कराया लिटिल चैम्प्स का एहसास

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लाइटिंग से जगमग बड़े मंच पर नन्हे उस्तादों की डांस में एक से बढ़कर एक धमाकेदार प्रस्तुति ने लिटिल चैंप्स का एहसास करा दिया। वैसा ही मंच सेटअप, जजों की ज्यूरी और जोश से भरी उतनी ही जबरदस्त प्रस्तुतियां देखने को मिलीं। मौका था दैनिक भास्कर, सदा डांस ऐकेडमी और डेन मेवाड़ के डांस चैम्पियनशिप 2018 के ऑडिशन का। स्मोक के साथ शार्पी वाली लाइटिंग में जैसे ही कलाकारों की एंट्री हुई जज भी उत्साह से खड़े हो गए। नए-पुराने मिक्स सॉन्ग थीम बेस्ड 100 से अधिक बच्चों की प्रस्तुतियों ने जजों का दिल जीत लिया। परफॉर्म देखकर जज भी बोल उठे- लेकसिटी के छोटे उस्तादों में वही हुनर देखने को मिला जो नेशनल टेलेंट शो और नेशनल मंच पर देखने को मिलता है।

आपमें हैं हुनर तो आप भी कराएं रजिस्ट्रेशन : इससे पहले ऑरबिट रिर्सोट में दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ। संभाग भर से आए एक सौ से अधिक बच्चों ने सिंगल, डबल तो ग्रुप में भी डांस किया। बच्चों में खासा क्रेज देखने को मिला। मौके पर ही आॅनलाइन रजिस्ट्रेशन भी हुए। सदा के डायरेक्टर सुमित लेखारी ने बताया कि मेवाड़ जोन में होने वाला यह पहला काम्पीटिशन है। रविवार को भी ऑरबिट रिसोर्ट में ऑडिशन होंगे जिनके रजिस्ट्रेशन प्रतिभागी यहां करा सकते हैं। 4 साल से लेकर 40 साल तक के प्रतिभागी इसमें भाग लेकर प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं।

जूरी मेंबर्स ने डांस के टिप्स दिए, मोटिवेट भी किया

जज ज्यूरी की टीम ने कई बच्चों के डांस को देखते ही मंच से ही क्वार्टर फाइनल में भेज दिया। कई को कुछ सलाह देकर प्रेक्टिस करने को कहा। डांस के बाद सेलेक्ट हुए बच्चों ने जोश के साथ कहा कि- प्रतियोगिता के विजेता तो हम ही बनेंगे। जजों की टीम में डांस में परचम लहरा चुके कई हस्तियां शामिल रहीं। लवीना लेखारी, भरत कालरा, जितेंद्र वर्मा और काली मेनारिया ने बच्चों का डांस देख कई नए टिप्स भी दिए तो स्टेमना बढ़ाने के बारे में भी बताया। उन्होंने प्रतियोगिता से बाहर हो गए बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए मोटिवेट किया और कहा कि आप में वो हुनर है जो इनमें नहीं पर थोड़ी सुधार की जरूरत है।

9 साल की एंजल सुखवानी की प्रस्तुति ने जजों को भी डांस करने को कर दिया मजबूर

यों तो कई परफॉरमेंस अपने आप में हटकर थे। लोगों को माधुरी दीक्षित के सुपर डूपर हिट सॉन्ग और घूमर जैसे गानों पर डांस देखने को मिला। इन सभी में अलग डांस दिखा नौ साल की एंजल सुखवानी का। एंजल की प्रस्तुति देख वहां मौजूद लोग जोर-जोर से बोलने लगे- वन्स मोर, वन्स मोर। इस परफॉर्म के दौरान लोगों में इस कदर जोश दिखा कि ज्यूरी टीम मेंबर्स भी अपने आप को डांस करने से नहीं रोक पाए।

खबरें और भी हैं...