उदयपुर | जिला हैंडबाल संघ की गांधी ग्राउंड में चल रही प्रतियोगिता में बालिकाओं की सब जूनियर वर्ग के फाइनल में राउमावि धार ने उबेश्वर क्लब को 12-9 से तथा जूनियर वर्ग में रेनबो क्लब, धार को 7-6 से पराजित किया। शारीरिक शिक्षक नीरज बत्रा ने बताया कि धार की आदिवासी बालिकाओं की शानदार उपलब्धि पर प्रधानाचार्य मनोहर सिंह राजपूत, सरपंच शांतिलाल गमेती, प्रमोटर समाज सेवी गिरीश शर्मा और राजेश जोशी ने बधाई दी।
पावर लिफ्टिंग का दम| जिला पावर लिफ्टिंग संघ की जिला सब जूनियर बॉय एंड गर्ल्स पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता

गौरव स्ट्रांग बॉय तो माही बनी स्ट्रांग गर्ल ऑफ उदयपुर

उदयपुर | जिला पावर लिफ्टिंग संघ उदयपुर की शनिवार को लव कुश इनडोर स्टेडियम में उदयपुर जिला सब जूनियर बॉयज एंड गर्ल्स पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता हुई। स्ट्रांग बॉय ऑफ उदयपुर का खिताब गौरव साहू ने जबकि स्ट्रांग गर्ल्स ऑफ उदयपुर का खिताब माही चौहान को दिया गया। गौरव ने पुरुषों में सबसे ज्यादा 335.5 प्वाइंट्स और माही ने 278 प्वाइंट्स हासिल किए। जिला पॉवर लिफ्टिंग संघ के सचिव विनोद साहू ने बताया कि प्रतियोगिता में महिलाओं के 47 किलो भार वर्ग में माही चौहान ने 195 किलो, 57 किलो भार वर्ग में प्राची सोनी ने 197.5 किलो वजन उठाकर प्रथम। पुरुषों के 53 किलो भार वर्ग में लक्षित पालीवाल ने 320 किलो वजन उठाकर प्रथम, गौरव साहू ने 295 किलो वजन उठाकर दूसरा अौर दक्ष गौड़ ने 200 किलो वजन उठाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। 59 किलो भार वर्ग में पुष्पेंन्द्र नलवाया ने 312.5 किलो उठाकर प्रथम, अजय डांगी ने दूसरा और सुशील खटीक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 66 किलो भार वर्ग में यतिक व्यास ने 300 किलो वजन उठाकर प्रथम, सुनील चौधरी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 74 किलो भार वर्ग में मोहित मेनारिया ने 300 किलो वजन उठाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। 83 किलो भार वर्ग में दीपक छापरवाल ने 370 किलो वजन उठाकर प्रथम, गजेंद्र डांगी ने दूसरा और राघव अग्रवाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वैष्णव बिरान्जे ने 400 किलो वजन उठाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। समापन समारोह में पॉवर लिफ्टिंग इंडिया के उपाध्यक्ष विनोद साहू, इंटरनेशनल पॉवर लिफ्टर चंद्रेश सोनी आदि उपस्थित थे। साहू ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम व दूसरे स्थान पर रहे सभी खिलाडिय़ों का चयन उदयपुर टीम में किया गया। चयनित टीम बीकानेर मे 26 से 27 मई तक होने वाली राजस्थान राज्य सब जूनियर पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में उदयपुर टीम का प्रतिनिधित्व करेगी।