उदयपुर. दैनिक भास्कर के सेव बर्ड अभियान के तहत दुर्गा नर्सरी रोड स्थित बड़ाला क्लासेज ने शनिवार को सीएसीएस के 1500 से अधिक छात्रों को परींडे बांटे और दाना-पानी भरने का संकल्प दिलाया। बड़ाला क्लासेज के फाउंडर हिम्मत सिंह बड़ाला और चतरसिंह बड़ाला ने कहा कि मूक प्राणी की सेवा ईश्वर सेवा के समान होती है। निदेशक सी.ए. राहुल बड़ाला, सौरभ बड़ाला व निशांत बड़ाला ने बताया कि गर्मी में बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था कर दें तो इससे बड़ा पुण्य कोई नहीं होगा। उन्होंने लोगों से इस काम में सहयोग की अपील की।