भारतीय और जैन संस्कृति की सुरक्षा पर प्रदर्शनी
श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन परिषद और जैनत्व सुरक्षा टीम के साझे में रविवार को सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक ऋषभ भवन, आयड़ में भारतीय संस्कृति और जैन संस्कृति संस्कारों की सुरक्षा के लिए एक्जीबिशन हाेगा। इसमें सुबह उठने से रात को सोने तक के 100 संस्कारों को प्रायोगिक चार्ट से लाइव प्रदर्शनी के रूप में दिखाया जाएगा।
संजीवनी सीनियर सिटीजन की बैठक
संजीवनी सीनियर सिटीजन सोसायटी हिरण मगरी की मासिक बैठक एमडीएस सीनियर सेकंडरी स्कूल समता नगर में शाम 4:30 बजे हाेगी। बैठक में ह्रदय राेग के कारण और निवारण पर विशेषज्ञ डाॅ. जेके छापरवाल और उनकी टीम विस्तार प्रस्तुत करेगी।