उदयपुर| श्रीनाकोड़ा नागफणी पार्श्वनाथ भक्ति मंडल ने शनिवार को टाउनहॉल प्रांगण में नाकोड़ा भैरव और नाकोड़ा पार्श्वनाथ भजन संध्या की। भैरव भक्तों ने भजन गायकों के गाए भजनों पर देर रात तक भक्तिमय आनंद लिया। भजन संध्या में बालोतरा के भजन गायक वैभव वागमार ने संध्या की शुरुआत ’मेरे मन में है पार्श्वनाथ..’ भजन गाकर की। उन्होंने जब से मेरे प्रभु से मुलाकात हो गई..’ आदि भजनों की प्रस्तुति देकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया।
उदयपुर। नाकोड़ा भैरव भजन संध्या कार्यक्रम।