उदयपुर| मुस्लिम समुदाय ने पवित्र रमजान-उल-मुबारक माह के दूसरे दिन शनिवार को भी शिद्दत के साथ दूसरा रोजा रखा। अंजुमन तालिमुल इस्लाम के सदर मोहम्मद खलील ने बताया कि रोजेदार बंदे तमाम दुनियावी चीजों को कुर्बान कर खुदा की रजा के लिए रोजा रख रहे हैं। दूसरा रोजा भी सेहरी से इफ्तारी तक 15 घंटे का रहा। सेहरी सुबह 4:18 बजे हुई और इफ्तार शाम को 7:14 बजे हुई। जिसमें रोजेदारों ने फल, मेवा सहित अन्य व्यंजनों से रोजा खोला। रविवार को तीसरे रोजे पर सुबह 4:18 बजे सेहरी और शाम 7:15 बजे इफ्तार होगी। दूसरे रोजे पर फजर, जौहर और मगरिब की नमाज के वक्त मस्जिदों में भारी भीड़ रही। नमाज के बाद बंदों ने खुदा से अमनो-अमान, रहमत और बरकत की दुआएं मांगी। ज्यादातर अकीदतमंद मस्जिदों में तराबी और अपने-अपने घरों में कुरान की तिलावत में तल्लीन रहे।