पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

23 को उदयपुर पहुंचेंगे क्रांतिकारियों के परिजन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर | अमर शहीद कुंवर प्रताप सिंह बारहठ के शताब्दी समारोह पर 23 मई को देशभर के क्रांतिकारियों के परिजन उदयपुर आएंगे। नगर निगम उदयपुर और अमर शहीद कुंवर प्रताप सिंह बारहठ रॉयल्स संस्थान भव्य स्वागत करेगा। 21 मई को सभी क्रांतिकारियों के परिजन कोटा में माणक भवन स्थित क्रांतिकारी केसरी सिंह बारहठ स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। 22 को कोटा से चित्तौडग़ढ़ जौहर भवन, किले के दर्शन कर उदयपुर पहुंचेंगे। 23 को नगर आगमन पर हल्दीघाटी की बलिदानी माटी से तिलकर स्वागत किया जाएगा। 24 को शौर्य दीर्घा में पुष्पांजलि के बाद रथ यात्रा का शाहपुरा के लिए प्रस्थान होगा। इसके बाद 100 यूनिट रक्तदान किया जाएगा। मुख्य संयोजक महेंद्र सिंह चारण, डिप्टी मेयर लोकेश द्विवेदी ने विचार व्यक्त किए।

खबरें और भी हैं...