पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • 13 तहसीलों से आए किसानों ने प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन

13 तहसीलों से आए किसानों ने प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर | भारतीय किसान संघ जिला के 13 तहसीलों से आए किसान कार्यकर्ताओं ने सोमवार को रैली निकाल कलेक्ट्रेट पर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया।

जिला अध्यक्ष किशोर सिंह सिसोदिया ने बताया कि जून 2017 में संभाग स्तरीय हुए आंदोलन पर सरकार ने जिन मांगों को माना उसको अभी तक अमल में नहीं लाए हैं। किसानों ने समर्थन मूल्य पर खरीद, मूल्य प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, बीज खाद कीटनाशक उपकरणों पर अनुदान, किसानों को कर्ज मुक्ति के लिए योजना बनाना और आगामी 15, से 17 जून को प्रदेश अधिवेशन में प्रभावी आंदोलन की रूपरेखा तय करने जैसे अनेक विषयों पर ज्ञापन दिया। चेतावनी दी कि एक माह में सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो अगले अधिवेशन में आंदोलन किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...