पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • जलदाय विभाग की लाइन फूटी, दो महीने से फालतू बह रहा पानी

जलदाय विभाग की लाइन फूटी, दो महीने से फालतू बह रहा पानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर| ब्रह्मपोल दरवाजे के बाहर जलदाय विभाग की लाइन फूटी होने से दो माह से पीने का पानी सड़क पर फालतू बह रहा है।

भास्कर के जल संरक्षण अभियान के तहत जल मित्र बने हाजी सरदार मोहम्मद ने बताया कि शाही कब्रिस्तान के गेट नंबर दो के पास जलदाय विभाग की लाइन फूटी हुई है। इस कारण यहां दो महीने से पीने के पानी की बर्बादी हो रही है। लाइन फूटी होने से यहां से पानी बहकर इमरत रसूल दरगाह के पास ढलान में सड़क पर इकट्ठा हो रहा है। इससे आमजन को परेशान भी होना पड़ रहा है। इधर जल मित्र लोकेश सोनी ने बताया कि हाथीपोल में जैन धर्मशाला के सामने पानी की लाइन 10 दिन से लीकेज है। इस कारण सप्लाई के समय पीने का पानी सड़क पर बह रहा है।

खबरें और भी हैं...