पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • 36 कौम के नायक थे प्रताप, जयंती समारोह को भव्य बनाने के लिए हर समाज संगठन ने दिए अहम सुझाव

36 कौम के नायक थे प्रताप, जयंती समारोह को भव्य बनाने के लिए हर समाज-संगठन ने दिए अहम सुझाव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महाराणा प्रताप की 478वीं जयंती पर 9 जून को शुरू होने वाले 7 दिवसीय कार्यक्रमों को सामाजिक समरसता के साथ करने के लिए तैयारी बैठक सोमवार को नगर निगम सभागार में हुई। लगभग समाज समाज-संगठनों के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम काे भव्य बनाने के लिए सुझाव दिए। कार्यक्रम मेवाड़ क्षत्रिय महासभा और नगर निगम के साझे में होंगे।

कार्यक्रम संयोजक प्रेमसिंह शक्तावत ने बताया कि कार्यक्रम का आगाज नौ जून को होगा, जबकि 16 को सुबह 7.15 बजे मोती मगरी स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। इसके साथ ही विशाल शोभायात्रा मोती मगरी से निकाली जाएगी। सुबह 11.30 बजे सुखाड़िया रंगमंच पर सभा होगी। मेवाड़ क्षत्रिय महासभा के शहर अध्यक्ष डाॅ. राजेन्द्र सिंह जगत ने बताया कि बैठक में जिला प्रमुख शांतीलाल मेघवाल, भाजपा नेता प्रमोद सामर, चैम्बर आफ कॉमर्स उदयपुर डिवीजन अध्यक्ष पारस सिंघवी, डिप्टी मेयर लोकेश द्विवेदी, केसर सिंह सारंगदेवोत, गिर्वा प्रधान तख्त सिंह शक्तावत, बार अध्यक्ष रामकृपा शर्मा, भंवर सेठ, कमलेन्द्र सिंह पंवार, महासभा उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह बोहेड़ा आदि मौजूद थे। गत वर्ष का प्रतिवेदन महासभा के महामंत्री कुन्दन सिंह मुरोली प्रस्तुत किया।

जयंती की तैयारी बैठक में शामिल प्रतिनिधि। इनसेट : संबोधित करते हुए।

इनकी भी रहेगी अहम भागीदारी

अध्यक्ष डॉ. जगत ने बताया कि प्रताप जयंती पर विभिन्न कार्यक्रमों में क्षत्रिय विकास संस्थान सेक्टर-14, मेवाड़ी युवा परिषद, भीण्डर मित्र मंडल, बजरंग सेना मेवाड़, लायंस क्लब एलिट, सिख समाज, मुस्लिम समाज, बजरंग दल, भारतीय मजदूर संघ, श्रीराम बजरंग सेना, मेवाड़ गौरव विकास परिषद, महाराणा प्रताप सेना, महावीर युवा मंच संस्थान, क्षत्रिय कुमावत समाज, विद्या प्रचारिणी सभा, मेवाड़ सिन्धु ब्रिगेड, पहल संस्थान, लायंस क्लब महाराणा, विश्व हिन्दू परिषद, मेवाड़ शिव सेना, करणी सेना, सकल आदिवासी समाज, सकल राजपूत महासभा, हिन्दू महासेना टाइगर फोर्स, महाराणा प्रताप महाराव शेखा ग्रुप, महादेव सेना, उस्ताद कर्ण सिंह पहलवान राष्ट्रीय व्यायामशाला, उदयपुर गाइड एसोसिएशन, अखिल भारतीय सिन्धी समाज, पालीवाल समाज, जीनगर समाज, शिव दल मेवाड़, मालवीय लोहार समाज, हिन्दू विजय सेना, सैन समाज, कायस्थ महासभा, लोक जन सेवा संस्थान, भारत विकास परिषद, गोवर्धन सेना, वीर समाज विकास संस्थान, अखिल भारतीय राजपूत संस्थान, मेवाड़ संस्कृति संरक्षण परिषद, जैन समाज, भाजपा अम्बेडकर मण्डल, राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय, मेड़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज, आम आदमी पार्टी, बाल कल्याण समिति, जय राजपूताना संघ, रॉयल्स ग्रुप मेवाड़, महाराणा प्रताप गाइड यूनियन आदि की भागीदारी रहेगी।

खबरें और भी हैं...