पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • राज्य स्तरीय अंडर 15 शतरंज में आठ खिताबों पर कब्जा

राज्य स्तरीय अंडर 15 शतरंज में आठ खिताबों पर कब्जा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर | चित्तौडगढ़ चेस एसोसिएशन और ऑल राजपुताना शतरंज संघ के साझे में एआरसीए राज्य स्तरीय अण्डर 15 सब जूनियर शतरंज प्रतियोगिता में चेस इन लेकसिटी की टीम ने आठ पुरस्कारों पर कब्जा जमाया। सचिव विकास साहू ने बताया कि 19 व 20 मई को हुई इस प्रतियोगिता में उदयपुर के अरुण कटारिया, आयुष लोढा, निमित जैन, कार्तिक भंडारी क्रमश: दूसरे, तीसरे, चौथे व पांचवें स्थान पर रहे। बालिका वर्ग मे अनिशा जैन, अक्षिता जैन, उत्सवी दवे,दिया दोशी क्रमश: चौथे, सातवें, नौवें व बारहवें स्थान पर रहे। सभी विजेता खिलाड़ियों को अतिथियों ने पुरस्कार दिए।

खबरें और भी हैं...